ऑक्सफोर्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई गंगा आरती
109 वर्ष से आयोजित की जा रही है गंगा आरती
2026 में लंदन में ऑक्सफार्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड गंगा सभा पदाधिकारियों को करेगी
सम्मानित
हरिद्वार, 22 अगस्त। हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती को ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। शुक्रवार को हरकी पैड़ी स्थित गंगा सभा कार्यालय में ऑक्सफोर्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स के भारत में प्रतिनिधि और संरक्षक सुरेश मिश्रा ने एक आयोजन में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ तथा अन्य पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों की संस्था श्री गंगा सभा 1916 से लगातार हरकी पैड़ी पर गंगा आरती का आयोजन कर रही है। कोरोना काल में भी प्रतिदिन गंगा आरती का आयोजन किया गया। 109 वर्ष से निरंतर गंगा आरती के आयोजन के चलते ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने गंगा आरती का नाम अपने रिकार्ड में दर्ज किया है। सुरेश मिश्रा ने बताया कि जून 2026 में लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनियन कार्यालय में भव्य समारोह में श्री गंगा सभा के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर विधिवत् रूप से सम्मानित किया जाएगा और इस अलंकरण से नवाजा जाएगा। मिश्रा ने बताया कि गंगा सभा 1916 से लगातार हरिद्वार में गंगा आरती का आयोजन कर रही है और कोरोना काल में भी निरंतर आरती होती रही। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि यह श्री गंगा सभा, हरिद्वार तथा उत्तराखंड के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गंगा सभा इस सम्मान से गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगा सभा भविष्य में भी इससे बड़े सम्मान अपने काम को लेकर प्राप्त करेगी ऐसी उन्हें उम्मीद है। इस दौरान उज्जवल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणी, डा.राजेंद्र पराशर आदि मौजूद रहे।

2 Comments

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *