प्रेमनगर घाट पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव आकर डूबे युवक का शव बरामद कर एसडीआरएफ टीम ने सौंपा पुलिस को
उधम सिंह नगर रूद्रपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश वर्मा पुत्र स्वo श्री गुलाब सिंह वर्मा जो चार धाम यात्रा के लिए रुद्रपुर से निकले थे वहीं प्रेमनगर आश्रम घाट पर कल सुबह गंगा स्नान करते समय पैर फिसलने के कारण वह पानी के तेज बहाव में बह गए।

जिनको ढूंढने के लिए गंगा में एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था वहीं आज एसडीआरएफ टीम द्वारा उनकी बॉडी को गंग नहर से बरामद कर परिजनों व सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

टीम में शामिल प्रभारी उप निरीक्षक आशीष त्यागी, एएसआई पर्वेंद्र धस्माना, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, आरक्षी सागर कुमार, गुड्डू कुमार, नवीन कुमार होमगार्ड अंकित कुमार दिनेश कुमार, जोत सिंह व राजेश कुमार व उपनल चालक आनंद कुमार टेक्नीशियन अंकित पाल शामिल रहे।












