जिला अनुसूचित जाति उपयोजना अनुश्रवण समिति ने जिला अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट:
आज दिनांक 18/03/2026 को जिला अनुसूचित जाति उपयोजना अनुश्रवण समिति के नवनियुक्त सदस्यो ने समिति के अध्यक्ष श्री मयूर दीक्षित जिला अधिकारी हरिद्वार जी से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प देकर स्वागत किया और अनुसूचित जाति की समस्याओं पर विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा की अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह दृढ़ प्रतिज्ञ है।अनुसूचित जाति का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री सुनील कलानिया, नरेश कुमार, शुभम, बिट्टू तेगवाल, मोतीराम, भूषण, ब्रह्मानंद और विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे












