पंतदीप पार्किंग में गढ्ढे ठीक कराने की मांग की
हरिद्वार, 4 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने पंतदीप पार्किंग में गढ्ढे जल्द भरने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पंतदीप पार्किंग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग के सामने हाईवे पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से वाहनों के पार्किंग में प्रवेश और बाहर आने के दौरान दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को इसका जल्द संज्ञान लेकर गढ्ढो को भरना चाहिए और सड़क को भी ठीक करना चाहिए। जिससे लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *