भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा ने होली मिलन समारोह में किया पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित
प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है होली पर्व-सुनीता शर्मा
हरिद्वार, 13 मार्च। वार्ड 2 की भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा ने श्री विश्वनाथ धाम आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह में पार्षद सुनीता ने नगर निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षक और पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर व मिठाई भेेंटकर सम्मानित किया और उनके कार्यो की सराहना की। समारोह में शामिल लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी।

पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि शहर और वार्ड की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सफाई कर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारियों का सभी को सम्मान करना चाहिए और उनके प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखनी चाहिए। सभी को सद्भावना और भाईचारे का संदेश देते हुए सुनीता शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर होली मनाने और एक-दूसरे के प्रति प्रेमभाव बनाए रखने की अपील भी की।


होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, नगर निगम के कर्मचारी और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डा.विशाल गर्ग, संजीव चौधरी, सुनील सेठी, विनोद मिश्रा ने अपने विचार साझा करते हुए पार्षद सुनीता शर्मा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित करने की सराहना की। कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश फैलाने में सहायक होते हैं।


कार्यक्रम में विदित शर्मा, विकल राठी, सीताराम बड़ोनी, राम अवतार शमा, रूपेश बंसल, शुभम चौधरी, श्यामकृप्ण पांडे, महेश कालोनी, गोकुल डबराल, पूजा गुप्ता, श्वेता पांडे, सुधा, हन्नी अग्रवाल, शिवकुमार सैनी, सजीला शर्मा, काका बंटी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में शामिल रहे।













**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Bảo mật thông tin luôn là ưu tiên hàng đầu tại xn88 . Toàn bộ dữ liệu người dùng được mã hóa bằng chuẩn SSL 256-bit – mức bảo vệ cao nhất hiện nay, tương đương với các ngân hàng quốc tế. TONY03-01H