मकानों के आसपास कूड़ा डंप किए जाने पर पार्षद जहांआरा कुरैशी ने जतायी नाराजगी
रिहाईशी क्षेत्र में कूड़ा एकत्र नहीं करने दिया जाएगा-हाजी नईम कुरैशी
हरिद्वार, 2 नवम्बर। उपनगरी ज्वालापुर के वार्ड 40 पीठ बाजार की पार्षद जहांआरा कुरैशी ने मकानों के आसपास कूड़ा डंप किए जाने पर नाराजगी जताई है। श्याम नगर कालोनी के पास भारी मात्रा में कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। जिससे लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रिहायशी क्षेत्र में कूड़े को एकत्र करना गलत है। कूड़ेे की वजह से रह रहे लोग सडन बदबू से परेशान हैं। संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं भी बनी हुई है। जिस जगह पर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। वहां व्यापारियों की दुकाने हैं, हॉस्पिटल भी है। 24 घंटे मार्ग पर आवाजाही होती है। व्यापारियों को भारी दिक्कत कूड़े के कारण हो रही है। हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराया था। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर कूड़ा एकत्र नहीं करने दिया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए। क्षेत्र के लोग कूड़े से परेशान हैं। पार्षद प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने कहा कि बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग घरों के आसपास कूड़ा एकत्र किए जाने से हताश निराश हैं। कई वार्डाे का कूड़ा इस स्थान पर डाला जा रहा है। इमरान, सुभाष, पप्पू, मोहित अरोड़ा, श्यामलाल, मुन्ना, हरीश सैनी ने कहा कि शहर से बाहर कूड़ा एकत्र किया जाना चाहिए। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

2 Comments

  1. I am often to blogging and i really appreciate your content. The article has really peaks my interest. I am going to bookmark your site and keep checking for new information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *