हरिद्वार, 6 जून। कांग्रेस ने भाजपा नेत्री द्वारा नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म कराने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली और चाल चरित्र चेहरे की बात करने वाली भाजपा के राज में प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों की बाढ़ आ गयी है। अधिकांश मामलों में आरोप भाजपा नेताओं पर लगे हैं। महिला अपराध के मामलों में उत्तराखंड पर्वतीय राज्यों मे प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। हरिद्वार की भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी का अपने दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराने का मामला बेहद शर्मनाक है। अमन गर्ग ने कहा कि इस प्रकरण में बड़े और प्रभावशाली लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए इस मामले की हाईकोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिससे भाजपा नेत्री को संरक्षण देकर पार्टी में अहम पदों पर पहुंचाने वाले सफेदपोश नेताओं के चेहरे बेनकाब हो सकें। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि नाबालिग बेटी से सामूहिक कराने की आरोपी भाजपा नेत्री को पॉक्सो के तहत फांसी की सजा दी जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर व राजबीर सिंह ने कहा कि इस शर्मनाक मामले में संलिप्त सभी लोगों पर कार्रवाई हो। साथ ही अंकिता भंडारी मामले में शामिल वीवीआईपी का नाम भी सार्वजनिक किया जाए। युवा नेता वरूण बालियान, वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी को बचा लिया गया। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यदि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं करायी गयी तो कांग्र्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। महेश प्रताप राणा ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा नेताओं के शर्मनाक मामले सामने आ रहे हैं। उससे भाजपा के पार्टी विद डिफरेंस होने की बात सही साबित हो रही है। प्रैसवार्ता में महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रचना शर्मा, विकास चंद्रा, बीएस तेजयान, ऋषभ वशिष्ठ, वरूण चौहान, सोनू आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

35 Comments

  1. Hey team uttarakhandabhitak.com,

    I would like to discuss SEO!

    I can help your website to get on first page of Google and increase the number of leads and sales you are getting from your website.

    May I send you a quote & price list?

    Bests Regards,
    Ankit
    Best AI SEO Company
    Accounts Manager
    http://www.letsgetoptimize.com
    Phone No: +1 (949) 508-0277

  2. Greetings from SeoBests,

    Enhance your website’s SEO standings, expand your search appearance, build powerful backlinks, and outrun your competitors! Access the leading SEO services all on one platform – SeoBests.com

    Explore current SEO offers:
    50% DISCOUNT – Monthly SEO Services + Get 5000 Backlinks FREE!

    https://SeoBests.com/Sale

    We offer a wide range of backlink services, verified sources, and premium delivery:

    + Top Quality Backlinks
    + Monthly SEO Packages
    + Effective SEO Packages
    + Tiered Link Building Pyramids
    + Advanced SEO Services
    + SEO for WordPress

    Benefit from trusted SEO services customized to everyone’s goals at SeoBests.com

  3. Доброго!
    Долго думал как встать в топ поисковиков и узнал от успещных seo,
    отличных ребят, именно они разработали недорогой и главное продуктивный прогон Xrumer – https://www.bing.com/search?q=bullet+%D0%BF%D1%80%D0%BE%D0%B3%D0%BE%D0%BD
    Многоуровневый линкбилдинг создает устойчивую ссылочную сеть. Линкбилдинг блог курс показывает эффективные методы. Линкбилдинг мы предлагаем клиентам с разными целями. Контент маркетинг линкбилдинг повышает естественность ссылочного профиля. Естественный линкбилдинг повышает доверие поисковых систем.
    раскрутка сайт воронеж, сео голос что делать, Xrumer 2025: советы по настройке
    линкбилдинг это что, рейтинг сайта в сео, продвижение промышленных сайтов
    !!Удачи и роста в топах!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *