हरिद्वार, 22 अगस्त। कांग्रेस विधायकों पर गैरसैंण में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित व्यवहार किए जाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूंका।
इस दौरान नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि गैरसैंण सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जिस प्रकार अपनी जिम्मेदारियो से भागते हुए जनता को धोखा देने का काम किया है। कांग्रेस विधायकों ने हंगामा व नारेबाजी कर सदन को चलने नहीं दिया। सदन की गरिमा के विपरीत व्यवहार कर सदन में तोड़फोड़ पर उतारू होकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके लिए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मानसून सत्र के दौरान लगातार सवाल करने का काम किया। इसके विपरीत कांग्रेस विधायकों के सवालों की संख्या अत्यंत कम रही। कांग्रेस के विधायक सत्र के दौरान जितने आक्रामक नजर आ रहे थे सवालों को रखने के लिए उतने ही सुस्त भी थे। इससे साफ पता चलता है कि वे अपने क्षेत्र की जनता के प्रति कितने गंभीर हैं। कहा कि कांग्रेस विधायक विभिन्न चुनावों में मिली हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और लगातार सदन में भी अमर्यादित आचरण कर सदन की कार्रवाई को लगातार बाधित करने का काम कर रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान प्रदेश की धामी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश कर किसानों ,महिलाओं, युवाओं एवं गरीबों सहित सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए आगे बढाने का काम किया है। जबकि कांग्रेस विधायकों ने अपने आचरण से सदन को लगातार बाधित कर शर्मसार करने का काम किया है। गैरसैंण विधानसभा जनता के पैसों से बनी है और उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सीधे-सीधे उत्तराखंड की जनता को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती थी कि प्रदेश के हर मुद्दे पर बहस हो। लेकिन विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर हंगामा कर चर्चा की आड़ में सदन में व्यवस्था खराब करने का काम किया। मानसून सीजन में प्रदेश में आई आपदाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयो को भी सत्र के दौरान चर्चा में नहीं ला पाए जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, मेयर किरण जैसल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दायित्वधारी राज्य मंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, जिला महामंत्री आशु चौधरी, संजय सहगल, लव शर्मा, विक्रम भुल्लर, नकलीराम सैनी, विपिन शर्मा, अनिल अरोड़ा, तुशांक भट्ट बिंदरपाल, प्रताप प्रधान, सुशील पंवार, अरुण चौहान, सतीश कुमार, प्रशांत शर्मा, किशन बजाज, रंजना चतुर्वेदी, रेनू शर्मा, रजनी वर्मा, मनु रावत, निशा नौटियाल, रंजीता झा, हीरा सिंह बिष्ट, विशाल गर्ग, नेपाल सिंह, नागेंद्र राणा, मनोज गौतम, दीपांशु शर्मा, हितेश चौहान, गौरव वर्मा, हर्षित त्रिपाठी, ओमकार जैन, लक्ष्मण नागर, अनिमेष शर्मा, विनीत जौली, राकेश नौडियाल, दिनेश जोशी, तरुण नैय्यर, राजीव भट्ट, देवेंद्र चावला, राजन मेहता, देवेश वर्मा, संजीव चौधरी, अरविंद कुमार, यादराम वालिया, मनोज परालिया, युधिष्ठिर वालिया आदि शामिल रहे।
2025-08-22













**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?