भीम आर्मी जय भीम संगठन ने भी किया वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने का विरोध
हरिद्वार, 23 मई। भीम आर्मी जय भीम संगठन ने भी वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने का विरोध किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भीम आर्मी प्रदेश प्रभारी दीपक सेठपुर व प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरवाल ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गयी है। कहा कि हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उनके नाम पर बने स्टेडियम से युवाओं और खिलाड़ियों ेको प्रेरणा मिलती है। सरकार को नाम बदलने का फैसला वापस लेना चाहिए। यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राजवीर सिंह कटारिया एवं पंकज कटारिया ने कहा कि सम्मान देने के बाद वापस लेना परिवार के लिए भी कष्टदायी है। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया। सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के बजाए। स्टेडियम का नाम बदलकर हतोत्साहित करने का काम कर रही है। इस अवसर पर रविंद्र पालीवाल, सूर्या राठौर, मोनू प्रधान, मोदीमल तेगवाल, अशोक कटारिया, शेखर कटारिया, पंकज कटारिया, राजवीर सिंह कटारिया आदि भी मौजूद रहे।

1 Comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *