आगामी ईद-उल-फितर पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर की मौजूदगी में किया गया गोष्ठी का आयोजन, दोनों समुदाय के लोग रहे मौजूद



कोतवाली ज्वालापुर में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान/प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा/वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार/प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल/प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय की मौजूदगी में आगामी ईद-उल-फितर को लेकर थाना क्षेत्र में निवासरत दोनों समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों/मस्जिदों के मौलवी/इमाम/सी.एल.जी मैम्बर्स एवं पार्षदों/व्यापार मंडल के पदाधिकारी सदस्यों की मौजूदगी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के साथ सहयोग की अपील की गई साथ ही साफ सफाई/यातायात व्यवस्था/नमाज़ रोड पर न पड़े ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो व क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के द्वारा बताया गया सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी की धार्मिक भावना को आहत पहुंचे व इस तरह की कोई पोस्ट या भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गयी तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सौहार्द बनाएं रखने की अपील की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये दोनों समुदाय के मौजूद व्यक्ति द्वारा ईद-उल-फितर को सकुशल संपन्न कराएं जाने का पूरा पूरा सहयोग आश्वासन भी दिया गया।












