शिवडेल स्कूल के छात्र अभय सैनी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया
हरिद्वार, 13 मई। वरिष्ठ पत्रकार व कांग्रेस नेता मनोज सैनी के पुत्र अभय प्रताप सैनी ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है। शिवडेल स्कूल के छात्र अभय प्रताप ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया है। अभय प्रताप सैनी ने बताया कि वह सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहते है। अभय प्रताप सैनी की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरद पुरी महाराज, क्लास टीचर नलिनी भारद्वाज सहित अन्य शिक्षकों और प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने अपनी शुभकामनाएं दी है तथा अभय प्रताप के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, उत्तराखंड महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान, उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व महापौर अनिता शर्मा, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, नईम कुरैशी, किरणपाल बाल्मीकि, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, महापौर प्रत्याशी अमरेश बालियान, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर, महामंत्री अमन शर्मा, पूर्व दर्जाधारी अरविंद शर्मा एडवोकेट, रानीपुर प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, मध्य हरिद्वार व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, जतिन हांडा, विमल शर्मा साट्टू, वरुण बालियान, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, सुनील पांडेय, रजनीकांत शुक्ल, दीपक नौटियाल, संजय रावल, श्रवण झा, अमित कुमार शर्मा, समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक, हेमा भंडारी, जगपाल सैनी, लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार सैनी आदि सैकड़ों लोगों ने अभय प्रताप सैनी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी।
2025-05-13