नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद किए 50 लाख रूपए कीमत के 120 मोबाइल फोन
नगर कोतवाली पुलिस ने गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए 50 लाख रूपए कीमत के मोबाइल फोन एसएसपी नवनीत सिंह ने फोन के वास्तविक मालिकों कों सौंपे। मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों से बरामद किये गए हैं। उम्मीद खो चुके लोगों ने गुम हुआ फोन वापस मिलने पर पुलिस का अभार जताया। दूसरे राज्यों के 37 लोगों के फोन लेने हरिद्वार नहीं आ पाने के कारण पुलिस कोरियर सर्विस के माध्यम से उन्हें उनके फोन भेजेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस टीम ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर तेजी से कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों से 120 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। एसएसपी ने आमजन से अपील की कि यदि आपका मोबाइल फोन खो जाता है तो घबराएं नहीं। इसकी सूचना संबंधित थाने को दें। पुलिस आपका फोन ढूंढकर े उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *