भारतीय जनता समिति ने किया होली महोत्सव का आयोजन
भारतीय जनता समिति द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार की शाम आयोजित किए गए कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, भारतीय जनता समिति के अध्यक्ष विजेंद्र पालीवाल, हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी एवं योगी रजनीश ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में भजन नायक कुणाल के भजनों की मनमोहन प्रस्तुति पर लोग देर तक झूमते रहे। इस अवसर पर सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि एवं अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि होली के रंग जीवन की एकरसता को दूर कर उमंग और उल्लास का भाव उत्पन्न करते हैं। एकता भाईचारे सौहार्द का संदेश पर्व देते है। मिजलुकर त्यौहारों को मनाना चाहिए। पर्व हमारी संस्कृति का संदेश भी देते हैं कार्यक्रम में कमल जोशी, नेहा मलिक, राधिका नागरथ, अर्चना शर्मा, दीपाली शर्मा, अर्पिता सक्सेना, अंजलि महेश्वरी, रानी सिंह, सिद्धार्थ प्रधान, शुभम, विनय अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *