बसपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां
प्रदेश प्रभारी ने किया मैदान की 33 सीटों पर बेहद मजबूत होने का दावा
हरिद्वार, 28 दिसम्बर। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा तैयारियों में जुट गयी है। चुनाव के दृष्टिगत पार्टी ने संगठन में फेरबदल किया है और पार्टी नेता अपने दम पर सरकार बनाने का दावा भी कर रहे हैं। चुनावों को देखते हुए संगठन में किए गए फेरबदल के बाद बसपा के शिवालिक नगर स्थित कार्यालय में पार्टी नेताआंे और कार्यकर्ताओं की चहलपहल दिखने लगी है। बसपा में मौजूदा समय में चार प्रदेश प्रभारी और एक प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं पार्टी के नेता बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर चुनाव में उतरने की बात कह रहे हैं। 2007 के विधानसभा चुनाव में 7 सीटें जीतने वाली बसपा फिलहाल प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने यूपी में 1 जबकि उत्तराखंड के हरिद्वार में दो विधानसभा सीट जीती थी।
बसपा के प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। 2027 के चुनाव में पार्टी बेहद मजबूत स्थित में होगी। मैदानी इलाके में 33 विधानसभा सीटें हैं। जिन पर पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत है। संगठन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि 33 में से आधी सीटो पर बसपा होगी तो शेष आधी सीटों पर अन्य दल। अमरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद बसपा की सरकार बनेगी। यदि सरकार नहीं बन पायी तो स्थिति ऐसी होगी कि बसपा के बिना किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी।
दूसरी और भाजपा नेता बसपा को चुनौती नही मानते हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी का कहना है कि बसपा या क्षेत्रीय दलों का प्रदेश की राजनीति में कोई वजूद नहीं है। उत्तराखंड में दो प्रमुख दल हैं और चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से भाजपा बहुत आगे है।

1 Comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *