हरिराम आर्य इंटर कालेज मायापुर का वार्षिकोत्सव पर किया खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार, 13 नवम्बर। हरिराम आर्य इंटर कालेज मायापुर का वार्षिकोत्सव उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीए अनिल वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वालापुर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रोहिताश कंवर शामिल हुए। मुख्य अतिथि अनिल वर्मा ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि वे इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और विद्यालय हमेशा से शिक्षा व खेल दोनों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि पढ़ाई के साथ समाज सेवा और सामाजिक सुधार के कार्यों में भी सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का मुख्य कर्तव्य केवल अध्ययन नहीं, बल्कि समाज निर्माण में योगदान देना भी है।
विशिष्ट अतिथि रोहिताश कंवर ने कहा कि खेल शिक्षा की आत्मा हैं। खेलों से ही स्वस्थ शरीर और मजबूत मन का निर्माण होता है जो अध्ययन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा सीमित संसाधनों में इस प्रकार का आयोजन करने की सराहना भी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अरविंद शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का भी केंद्र बनता जा रहा है।
इस अवसर पर सरीन कुमार, दीपक मिश्रा, श्रवण कुमार, जमशेद अली, नरेश शर्मा, प्रियंका राम कुमार, भानु, मेधा, भारत, अनमोल यादव, सौरभ भट्ट, परवीन त्यागी निधि शर्मा राजेश, राधिका, संजय कुमार, नीरज कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
खेलकूद प्रतियोगिताओं 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में संध्या ने प्रथम, आरोही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रेजुएट वर्ग में अंजना प्रथम और चांदनी द्वितीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में अभिमन्यु ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में अंकुश प्रथम, निशांत द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। 200 मीटर बालिका दौड़ में मानसी प्रथम, नेहा द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालिका दौड़ में सलोनी यादव प्रथम, चाहत द्वितीय और अनुराधा तृतीय रहीं। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अभिमन्यु प्रथम, पवन द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में निशांत प्रथम, रोहित द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे।

5 Comments

  1. Hello there! This is my first visit to your blog! We are a group of volunteers
    and starting a new initiative in a community in the same niche.
    Your blog provided us valuable information to work on. You have done a outstanding job!

  2. Ԝith limitless accessibility tо exercise worksheets, OMT equips pupils tߋ understand mathematics ԝith rep, building affection fоr the subject
    and test ѕеlf-confidence.

    Transform math obstacles іnto triumphs with OMT Math Tuition’ѕ mix of online and
    on-site alternatives, bacқed Ƅy ɑ track record օf trainee quality.

    Considered tһat mathematics plays ɑn essential role іn Singapore’s
    economic advancement and development, purchasing
    specialized math tuition gears ᥙp students witһ tһе analytical skills needed to flourish іn a
    competitive landscape.

    Math tuition addresses individual finding ᧐ut rates, enabling
    primary students to deepen understanding of PSLE
    subjects ⅼike location, border, ɑnd volume.

    Detailed responses fгom tuition trainers оn technique efforts aids secondary trainees
    gain fгom mistakes, enhancing accuracy fоr the real O Levels.

    Preparing for tһe unpredictability of A Level
    questions, tuition creates flexible analytical strategies f᧐r real-tіme exam
    scenarios.

    Ꮃhat maҝеs OMT stand apart is itѕ customized syllabus tһat aligns witһ MOE whіⅼe including
    AI-driven flexible understanding tⲟ suit individual
    demands.

    Bite-sized lessons mаke it very easy tߋ suit leh,
    leading tⲟ consistent method and far better gеneral qualities.

    Singapore’ѕ focus ᧐n alⅼ natural education is matched bу math tuition tһat constructs abstract tһought for long-lasting exam
    advantages.

    Нere іs my web blog :: a-math tuition

  3. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *