इंडिया बुक ऑॅॅफ रिकार्ड में दर्ज हुई उपलब्धि
हरिद्वार, 14 अगस्त। धर्मनगरी हरिद्वार की आंचल सहगल ने अप्स एंड डाऊन इंग्लिश वर्णमाला में प्रथम स्थान प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। आंचंल सहगल की यह उपलब्धि इंडिया बुक आफॅ रिकार्ड में दर्ज की गयी है। उनको यह सम्मान अप्स एंड डाऊन इग्लिश वर्णमाला के शब्दों को लिखने के लिए दिया गया। उन्होंने यह उपलब्धि एक मिनट में 33 शब्द लिखकर हासिल की है। जबकि इससे पूर्व विश्व रिकार्ड 29 शब्दों का था। बता दें कि आंचल सहगल हरिद्वार के प्रतिष्ठित व समाजसेवी परिवार सहगल परिवार की वधु हैं। उनकी इस उपलब्धि से तीर्थनगरी का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि का समाचार मिलने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आंचल सहगल ने बताया कि उनकी बचपन से ही कुछ नया करने की ललक थी। लेखन कार्य को उन्होंने काफी समय से करना शुरू किया था, जिसकी परिणति यह हुई। उन्होंने अपनी मेहनत व परिजनों के आशीर्वाद से यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का आभार जताया।
2025-08-14













I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.info/si-LK/register-person?ref=LBF8F65G