धर्मनगरी में उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
हरिद्वार, 9 अगस्त। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व धर्मनगरी में उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और भाईयों ने उपहार आदि भेंटकर बहनों को हर सुख दुख में साथ निभाने और रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में उल्लास का वातावरण बना रहा। घरों में रक्षाबंधन पर विशेष रूप से बनने वाली सेवईयां बनायी गयी। भाईयों को राखी बांधने मायके आयी बहनों का भाईयों ने स्वागत किया। बहनों ने मंगल टीका लगाकर और आरती उतारकर भाईयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार भंेंट किए। साथ ही सुख दुख में साथ देने और संकट में रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर बाजारों में भी खूब रौनक रही। खासतौर पर राखीयां, मिठाईयां, गिफ्ट आईटम की दुकानों पर भारी भीड़ रही। मेहमानों के आने से घरों में रौनक और चहल पहल रही। यशस्वी, संस्कृति व स्वीकृति ने अपने भाई शिवायु शाह की कलाई पर राखी बांधी। खुशी ने अपने भाई अंश को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर खुशीयों के साथ राखी पर्व मनाया।

1 Comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *