वन महोत्सव का आयोजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ पर्यावरण देने के लिए करें पौधारोपण-स्वामी यतिश्वरानंद
हरिद्वार, 12 जुलाई। द ऐडवेंट स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्रों और समाज को पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किए गए वन महोत्सव की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता कोचर ने की। मुख्य अतिथी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन और मानवीय गलतियों से पर्यावरण में आ रहे बदलाव की वजह से मानव जगत को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग इसी का नतीजा है। जिसके चलते पूरे विश्व में अनेक प्राकृतिक आपदाएं आ रही है। बदल रहे पर्यावरण को संतुलित करने का एक मात्र उपाय पौधारोपण है। उन्होंने कहा कि सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करें। जिससे आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। प्रधानाचार्य श्वेता कोचर, विद्यालय के चेयरमैन अनुज चौधरी, प्रबंधन समिति के सदस्य आशीष चौधरी एवं श्री परविंदर राणा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर जमालपुर कला के प्रधान यशपाल सिंह, भाजपा के बहादराबाद मंडल उपाध्यक्ष अनुज त्यागी, नाथूराम, जोगिंदर सिंह, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष कमल राजपूत, विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) सुबेसिंह, क्रीड़ा भारती गढ़वाल संयोजक चंदन सैनी, संजीव चौधरी, विवेक चौहान, पंकज बागड़ी, सुभाष चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *