विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
आज के युग की सबसे बड़ी चुनौती है प्लास्टिक प्रदूषण-किरण जैसल
हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा सराय स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार ने पौधारोपण कर सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने और प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग ना करने की अपील की।
इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज के युग की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसके विकल्प अपनाकर स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ना होगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के विरुद्ध नगर निगम ने सख्त रूख अपनाते हुए इस वर्ष विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। दुकानों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को रोका गया। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों की विशेष रूप से सफाई की गई तथा नागरिकों को स्वच्छता व प्लास्टिक से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों को कपड़े से बने थैले निःशुल्क वितरित किए गए ताकि लोग प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक विकल्पों को अपनाएं। प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों की सूची से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। पंपलेट में लोगों को जानकारी दी गयी कि किन उत्पादों का प्रयोग प्रतिबंधित है और उनके स्थान पर क्या विकल्प उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी तथा प्लांट के कर्मचारी मौजूद रहे।

1 Comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *