कौन बनेगा ज्ञान सम्राट सीजन-2 के लिए 200 बच्चों ने दिया ऑडिशन
हरिद्वार, 18 मई। धर्म और सामान्य ज्ञान पर आधारित रियलिटी शो कौन बनेगा ज्ञान सम्राट सीजन-2 के लिए में लक्सर में आयोजित ऑडिशन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्य ऑनलाइन प्रोडक्शन और सनातन रक्षक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बनने वाले कौन बनेगा ज्ञान सम्राट सीजन-2 के ऑडिशन इन दिनों हरिद्वार जनपद में चल रहे हैं। हरिद्वार के बाद ऑडिशन किए गए। शो के निर्माता निर्देशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी धर्म के बच्चे बिना भेदभाव के भाग ले रहे हैं। सनातन किसी भेदभाव को नहीं मानता और सनातन धर्म के मानने वाले भी भेदभाव से दूर हैं। लक्सर में जग्दमनि पब्लिक स्कूल में आयोजित ऑडिशन में विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। अगले चरण में रूड़की में ऑडिशन किए जाएंगे। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम बच्चों को धर्म और ज्ञान की शिक्षा देते हैं। धर्म किसी विशेष का नहीं धर्म सभी का है और धर्म अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाता है। सत्य ऑनलाइन प्रोडक्शन टीम के प्रवेश कुमार सैनी, खुशी, मुस्कान शर्मा, अमित शर्मा ने ऑडिशन में सहयोग दिया।

1 Comment

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *