बांग्लादेशी महिला और उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 साल पहले बेटे के साथ बार्डर पार कर भारत में दाखिल हुई थी
महिला के पति को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीलीभीत निवासी व्यक्ति से शादी कर रूबी बनकर रोड़ी बेलवाला में रह रही थी
हरिद्वार, 17 मई। संदिग्धों की तलाश के लिए जिले भर में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला और उसके नाबालिक बेटे को गिरफ्तार किया है। महिला करीब दस वर्ष पहले सीमा पार कर भारत में दाखिल हुई थी और पीलीभीत बरेली के व्यक्ति से दूसरी शादी करने बाद भारत में रह रही थी। दूसरे पति से महिला की एक 3 साल की बेटी भी है। आरोपित महिला के कब्जे से 1 मोबाईल फोन, 2 आधार कार्ड मूल, आधार कार्ड की 4 छायाप्रति, पैन कार्ड की 2 छायाप्रति व 1 प्रार्थना पत्र बरामद हुआ है। महिला के पीलीभीत निवासी पति ने ही उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। महिला के पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर पूरे जिले में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस एवं अभिसूचना ईकाई ने शुक्रवार को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाते हुए झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे एक दंपत्ति से पूछताछ की तो महिला की भाषा स्थानीय नहीं लगी। सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि महिला मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। कई वर्ष पूर्व महिला अपने पांच साल के बेटे को लेकर बॉर्डर पार कर भारत में आ गई थी। महिला के बांग्लादेशी होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने महिला, उसके बेटे और पति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि रूबीना से रूबी बनी बांग्लादेशी महिला अपने 5 वर्षीय बेटे को लेकर करीब 10 वर्ष पहले अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। कई जगह रहने के बाद हरिद्वार पहुंचने पर उसने संतोष दुबे निवासी बमरोली बिलगंज पीलीभीत यूपी से शादी कर ली थी। जिससे उसकी तीन वर्ष की एक बेटी भी है। एसएसपी ने बताया कि महिला का असली नाम रुबीना अख्तर निवासी मुरादपुर रोड श्यामपुर मॉडल स्टेशन ढाका बांग्लादेश है। उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला यहां रूबी देवी बनकर रह रही थी। महिला के पास से दो आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए है। एक आधार कार्ड पर पता ब्रह्मपुरी का लिखा है और पैन कार्ड पर उसका नाम रूबी देवी पुत्री श्रीकांत लिखा है। महिला के पति संतोष दुबे ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, जिसमें उसने उसका पता अपने गांव का लिखवाया है। महिला भारत कैसे पहुंची इस संबंध में जानकारी की जा रही है। दंपति फिलहाल दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। महिला के पहला पति से पैदा बेटा करीब 13 वर्ष का है। उसे भी उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी थी। उसका भी फर्जी आधार कार्ड बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों की भी तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है। बताया कि दंपति के अलावा किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। जबकि 3 साल की मासूम जेल में ही मां के साथ रहेगी। एसएसपी ने बताया कि महिला के मोबाईल फोन की जांच से पता चला है कि महिला बांग्लादेश में रह रहे अपने पिता और भाई के संपर्क में भी थी। घुसपैठ से जुड़ा मामला होने के चलते गहराई से जांच की जा रही है।

1 Comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *