प्रवेशोत्सव के दिन प्रधानाचार्य के निर्देश पर बंद किया था स्कूल गेट
- खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में सत्य पाए गए आरोप, सीईओ को भेजी रिपोर्ट
- जमालपुर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कलां का मामला
हरिद्वार। प्रवेशोत्सव के दिन राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय जमालपुर कलां के गेट प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार बर्थवाल के निर्देश पर बंद किए गए थे। ये आरोप खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में सही पाए गए हैं। उन्होंने रिपोर्ट कार्रवाई के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। जिससे अब प्रधानाचार्य पर प्रकरण में कार्रवाई भी सकती है।
21 अप्रैल को प्रदेशभर में प्रवेशोत्सव मनाया गया था, उस दिन सरकारी स्कूलों में बच्चों के नए प्रवेश भी लिए गए थे, लेकिन, राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय जमालपुर कलां के गेट ही अभिभावकों के लिए नहीं खोले गए थे। जिससे अपने बच्चों के सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए पहुंचने वाले अभिभावक धूप में स्कूल के गेट के ही बाहर खड़े रहे थे। स्कूल में प्रवेश नहीं होने से बच्चे और अभिभावक इंतजार करने के बाद बैरंग लौट गए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी बृजपाल सिंह राठौकर को नामित किया था। जिससे उन्होंने स्कूल में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
प्रधाधानाचार्य, एसएमसी अध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिका व छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि 21 अप्रैल को प्रवेशोत्सव के दिन विद्यालय में प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूल के मुख्य द्वार पर परिचारक की डयूटी लगाई गई थी। परिचारक को प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार बर्थवाल की ओर से निर्देशित किया गया था कि विद्यालय में छात्र प्रवेश के लिए सीट रिक्त नहीं है कि सूचना से अभिभावकों को अवगत करा दें। येे सूचना परिचारक की ओर से बंद गेट पर ही अभिभावकों को दी जा रही थी, परंतु, फिर भी अभिभावकों की ओर से अपने बच्चों को प्रवेश के लिए स्कूल के गेट पर कुछ समय व्यतीत किया गया, क्योंकि, प्रधानाचार्य के निर्देश पर स्कूल का गेट ही नहीं खोला गया था। इससे स्कूल में अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश नहीं करा सके।













**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.