जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आगामी चार धाम यात्रा को देखते हुए किया निरीक्षण

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि आने वाली चार धाम यात्रा देखते हुए यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो उसी को लेकर ये व्यवस्थाएं की जा रही हैं, उसी क्रम में आज निरीक्षण किया जा रहा है, उन्होंने सबसे पहले बैरागी कैंप का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बैरागी कैंप ,चमगादड़ टापू ( पंत दीप ) और ऋषिकुल मैदान में चार धाम यात्रा के पंजीकरण और यात्री हॉल्ट कैंप के संबंध में पी डब्ल्यू डी, विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को समुचित व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए गये।


जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि साफ सफाई ,पेय जल और विद्युत व्यवस्था निर्बाध रहे और चार धाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो , जिलाधिकारी और एसएसपी महोदय ने अधिकारियों को सामंजस्य बना कर निरन्तर मीटिंग कर इन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से 25 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिरी कर्मेंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ऋषिकुल मैदान में हमारे 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर भी खोले जायेगे और बाकी सारी व्यवस्थाएं भी होनी है इसके अलावा होल्डिंग एरिया भी बनाए जा रहे हैं जिसके तहत नारसन बॉर्डर, चमगादड़ टापू, बैरागी कैंप ओर ऋषिकुल मैदान मैं होल्डिंग एरिया बना है जो भी यात्री आ रहे हैं अगर किसी वजह से अपार भीड़ बढ़ती है तो लोगों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ता है इनकी किस प्रकार से व्यवस्था की जाए इस प्रकार से यात्रियों को बैठने, लेटने की व्यवस्था हो उनको किस प्रकार से विभिन्न धर्मशाला और होटल की जानकारी मिल सके, और उनके टॉयलेट और नहाने धोने की सारी चीजों की व्यवस्था हो। यहां पर उसे सबके क्रम में इन सब जगह का निरीक्षण किया गया सभी विभागीय अधिकारी साथ में है उनको निर्देश दिए गए हैं समय से सारी व्यवस्थाएं पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ऑफलाइन का जो कोटा है वह 40/ 60 का है, उसमें से समय आवश्यकता के अनुसार कोटा बात जाता है कहां कितनी आवश्यकता है अभी यह निश्चित नहीं है कि हरिद्वार से से इतने ही यात्री जाएंगे, कैसे आवश्यकता होगी वैसे यह बढ़ता जाएगा । ऋषिकुल में रजिस्ट्रेशन के अलावा पीने के पानी बैठने की लेटने की शौचालय गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था रहेगी यह सारी व्यवस्था यहां पर की जाएगी तभी यात्री यहां पर कुछ दिन रुक सकेगा अधिकांश लोग तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लेकर आते हैं जिनके पास ऑनलाइन रजिस्टर नहीं है जिनको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना है उनको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करने में कोई असुविधा न हो।
इस दौरान एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला,एसपी यातायात जितेंद्र मेहरा, पीडब्लूडी ईई दीपक कुमार, ईई विद्युत दीपक सैनी,एसएनए रविंद्र दयाल ,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत आदि पुलिस ओर प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

1 Comment

  1. Tính riêng trong năm 2024, 66b login nền tảng này đã xử lý hơn 120 triệu lượt cược/tháng, trải dài trên các phân khúc như thể thao, casino live, slots và xổ số. TONY12-26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *