स्वामी राममुनि बने महामंडलेश्वर
प्रयागराज महाकुंभ में संतों ने तिलक चादर प्रदान कर महामंडलेश्वर बनाया
हरिद्वार, 31 जनवरी। प्रयागराज महाकुम्भ मे श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की छावनी मे अखाड़े के पंच परमेश्वर और संत महापुरुषों की उपस्थिति में चादरपोशी कर संत मण्डल आश्रम हरिद्वार के पीठाधीश्वर महन्त राममुनि महाराज कों महामंडलेश्वर बनाया गया। संत महापुरुषों ने पुष्प वर्षा कर शुभकामनायें देते हुए महामंडलेश्वर राममुनि के उज्वल भविष्य की कामना की।
श्री महंत महेश्वर दास, मुखिया महंत दुर्गादास ने कहा की संतों की वाणी में दिव्यता और शांति होती है। मां सरस्वती का आशीर्वाद संतों के शब्दों में वास करता है। संतों का कथन सच्चाई, ज्ञान और भक्ति से ओत-प्रोत होता है और यह सब मां सरस्वती की कृपा से संभव होता है। संत अपनी वाणी से सत्य की ओर मार्गदर्शन करते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश और महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि महामंलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका मार्गदर्शन सभी भक्तों के लिए प्रेरणादायक होगा और उनका कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज ने कहा कि संत महापुरुषों द्वारा उन्हें जो उपाधि दी गई है। उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और सभी संत महापुरुषों का सदा सम्मान करेंगे।
इस अवसर पर महंत रामनौमी दास, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महंत राघवेंद्र दास, महंत गोविंद दास, महंत कमल दास, महंत प्रेमदास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत जसविंदर सिंह, महंत देवेंद्र सिंह, श्रीमहंत महेश्वर दास, जगतार मुनि, सुंदर दास हरिहर आश्रम, स्वरूपदास, कल्याण दास, सतनाम दास, रमन मुनि, शिव दास, गोमती दास, रामगोविन्द दास, बालेश्वर मुनि, कृष्णा दास, नारायणदास, महंत अखंडा नंद, स्वामी ब्रह्मेश्वर दास, स्वामी चेतन स्वरूप, स्वामी सूरज प्रकाश, महन्त सदानन्द, स्वामी राघवेंद्र दास, सुमित गर्ग, अशोक तिवारी, डा.के.के. वर्मा, डा.वेदप्रकाश, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
2025-01-31













**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.