शिल्पी ग्रोवर बनी देवभूमि भैरव सेना संगठन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष
हरिद्वार, 30 जनवरी। देवभूमि भैरव सेना संगठन की जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में शिल्पी ग्रोवर को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मधुर नौटियाल शर्मा को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। बैठक में जिला प्रशासन चाइनीस मांझे पर नजर रखने और इसे बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की गयी। नवनियिुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी की मर्यादा के लिए सभी बहने संघर्ष जारी रखेंगीं हरिद्वार का स्वरूप खराब नहीं होने दिया जाएगा। शहर अध्यक्ष मधुर नौटियाल ने कहा कि किसी को भी धर्मनगरी की मर्यादा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। महिला मोर्चा बहन बेटियों की रक्षा के लिए और जन समस्याओं के लिए सड़कों पर संघर्ष करता रहेगा। बैठक में सपना ठाकुर, शारदा ठाकुर, काजल राजपूत, उषा कंडारी, एकता, मूर्ति सलूजा, मंजू तिवारी, चरणजीत पाहवा, जिला अध्यक्ष बक्शी चौहान, जिला महामंत्री अनिल सैनी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष दिवाकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहित सैनी, युवा मोर्चा मंत्री विक्की प्रजापति, संचित ग्रोवर, श्याम सुंदर शर्मा, विजेंद्र पवार, दीपक साहनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *