अभय शर्मा उर्फ हनी हत्याकांड में वांछित आरोपी को श्यामपुर पुलिस ने धर दबोचा,मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी हरिद्वार

थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत रवासन नदी के किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान थाना श्यामपुर पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेंज बना हुआ था। श्यामपुर पुलिस की दिन रात की मेहनत से शव की पहचान पश्चिमी दिल्ली निवासी अभय शर्मा उर्फ हनी के रूप में हुई थी। जिसपर श्यामपुर पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए हत्या की वजह का पता लगाकर हत्या के मुख्य आरोपी नीरज शुक्ला पुत्र त्रिभुवन शुक्ल निवासी विकासपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
हत्याकांड में वांछित आरोपी की तलाश को लेकर की जा रही मेहनत के परिणाम स्वरूप हरिद्वार श्यामपुर पुलिस द्वारा घटना में वांछित आरोपी नागेन्द्र पुत्र सिंहराज को लोहे का पुल नहर पटरी के पास कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से दबोचा गया। वहीं पुलिस द्वारा इस घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

1 Comment

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *