प्रेस क्लब चुनाव में नामांकन के दिन अध्यक्ष पद पर दो सदस्यों तथा महासचिव पद पर तीन सदस्यों ने नामांकन लिया
कार्यकारिणी पद पर 26 सदस्यों ने नामांकन लिया
प्रेस क्लब चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए दो, महासचिव पद के लिए तीन तथा कार्यकारिणी पद के लिए 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र लिए। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी तथा पूर्व में महामंत्री रहे अश्वनी अरोरा ने नामांकन पत्र लिया। महासचिव पद के लिए नवीन चौहान, सूर्यकांत बेलवाल और डा.हिमांशु द्विवेदी ने नामांकन पत्र लिया। कार्यकारिणी सदस्य के 20 पदों के लिए 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र लिए। जिनमें ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, जोगिंदर सिंह मावी, कुमार दुष्यंत, तनवीर अली, केके पालीवाल, डा.शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, ललितेंद्र नाथ, विकास चौहान, अमित कुमार शर्मा, महेश पारीक, रोहित सिखोला, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, शिवप्रकाश शिव, कुलभूषण शर्मा, आफताब खान, सूर्यकांत बेलवाल, संजय चौहान, बृजपाल सिंह, गोपाल कृष्ण पटुवर और रूपेश वालिया शामिल है। बृहष्पतिवार को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *