पब्लिक स्कूलों पर लगाया सरकार के आदेशों की अवेहलना का आरोप
कार्यवाही की मांग को लेकर व्यापारियों ने मुख्य शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन
अभिभावकों का शोषण कर रहे पब्लिक स्कूल-सुनील सेठी
हरिद्वार, 26 मार्च। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्य शिक्षा निदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर पब्लिक स्कूलों पर सरकार के आदेशों की अवेहनला करने और शिक्षा विभाग पर मूकमदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है। ज्ञापन की प्रति शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गयी है। ज्ञापन सौंपन के दौरान सुनील सेठी ने कहा कि सरकार द्वारा शासन को पब्लिक स्कूलों की मनमानी के संदर्भ में कुछ नियम बनाकर कार्यवाही अमल में लाने के आदेश जारी किए गए थे। आदेश हर वर्ष जारी होते हैं। लेकिन संबंधित विभागों द्वारा आदेशों पर कोई कार्यवाही न तो पहले कभी हुई न अब होती दिख रही है। जिसका खामियाजा अभिभावकों को उठाना पड़ रहा है। हरिद्वार जिले समेत पूरे उत्तराखंड में पब्लिक स्कूलों द्वारा मनमानी करते हुए अभिवावकों का शोषण जारी है। एक ही निश्चित दुकान से किताबें व अन्य पाठ्य सामग्री महंगे दामों पर खरीदने के लिए अभिवावकों को मजबूर किया जा रहा है। रिएडमिशन फीस से लेकर अन्य सुविधा शुल्कों में बिना किसी मानक के बढ़ोतरी कर अभिवावकों से चार गुना पैसा वसूला जा रहा है। हर वर्ष बढ़ने वाली कुछ प्रतिशत फीस को दोगुना कर फीस वसूली जा रही है। लेकिन शिक्षा विभाग मूकदर्शक बना बैठा है और सरकार के आदेशों की अवेहलना कर रहा है। वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रीत कमल एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा ने बताया कि हरिद्वार के अधिकतर पब्लिक स्कूलों में बुरा हाल है। किसी को अगर दो पुस्तके लेनी है उसे पूरा सिलेब्स लेने को मजबूर किया जाता है। सिलेब्स भी बिना नोटबुक के नहीं दिया जाता। एक ही चिन्हित दुकान से पुस्तके महंगे दामों पर खरीदने को बाध्य किया जाता है। कुछ स्कूलों द्वारा शिक्षा अधिनियम का उल्लंघन करते हुए स्कूलों में काउंटर लगा पुस्तके बेची जा रही हैं। जो नियम विरुद्ध है। सभी जानकारी होने के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न होने से अभिवावकों में रोष है। मुख्य शिक्षा निदेशक को संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही के निर्देश देने चाहिए। जिससे अभिभावकों के शोषण पर रोक लग सके। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से हरिमोहन भारद्वाज, महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, सोनू चौधरी, महेश कालोनी, राजू जोशी, अनिल कोरी, एसएन तिवारी, राहुल अरोड़ा आदि शामिल रहे।

1 Comment

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *