समाजसेवी कमल खड़का ने परिवार सहित कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
श्रद्धा और भक्ति भाव से मनायी गयी अष्टमी और नवमी
चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी बुधवार को एक साथ मनायी गयी। नवरात्र व्रत रख रहे लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कन्या पूजन कर व्रत का पारायण किया। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कन्यापूजन किया। सर्वप्रथम कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक लगाया गया। इसके बाद चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और हलवा, पूरी और चने का प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद लिया। समाजसेवी कमल खड़का ने शिवलोक कालोनी स्थित आवास पर परिवार संग कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कमल खड़का ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन करने से ही नवरात्र व्रत की पूर्णता होती है। उन्होंने कहा कि लेकिन कन्या पूजन करना ही पर्याप्त नहीं है। सबसे बड़ी आवश्यकता बालिकाओं को भी शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने की है।
2026-03-26












