शिवांगी शर्मा बनी भैरव सेना संगठन की मातृ वाहिनी की प्रदेश संयोजक
शिवानी मिश्रा को दी गयी सह संयोजक जिम्मेदारी
भैरव सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान ने शिवांगी शर्मा को संगठन की मातृ शक्ति वाहिनी की प्रदेश संयोजक व शिवानी मिश्रा को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। टिहरी विस्थापित कालोनी में संगठन की बैठक के दौरान मोहित चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का आह्वान करते हुए संगठन द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नशे के खिलाफ अभियान, अवैध निर्माण एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर चलाए जा रहे आंदोलनों की जानकारी दी। बैठक में सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण एवं संगठन के जनहित कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में निधि शर्मा, मुकेश मिश्रा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *