संतों ने शुरू की हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा
दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी के नेतृत्व में मंगलवार को सर्वानंद घाट से देहरादून स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय तक पदयात्रा शुरू की गयी। पदयात्रा यति परमात्मानन्द गिरी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित की गई है। महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी ने कहा कि संन्यासियों के सम्मान की रक्षा के लिए पदयात्रा निकाली जा रही है। देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संतों की पीड़ा से अवगत कराया जाएगा। यति परमात्मानन्द गिरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटद्वार पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाकर उनके साथ दुर्व्यव्हार किया। इस प्रकरण से उनकी धार्मिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा आहत हुई है। श्रीमहंत यति रणसिंहानन्द गिरी तथा योगी सरोजनाथ ने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। पदयात्रा में सतीश शर्मा, योगेंद्र सालार जिला उपाध्यक्ष, चौधरी अनुज बेनिवाल, प्रदीप धीमान, चौधरी ईसम सिंह सहित अनेक साधु-संत एवं समर्थक शामिल रहे।
2026-02-17













It is really a nice and useful piece of info. I am glad that you shared this helpful info with us. Please keep us up to date like this. Thanks for sharing.
每天都在战争,希望2026和平.
wish you all the best
Mass comment blasting: $10 for 100k comments. All from unique blog domains, zero duplicates. I will provide a full report and guarantee Ahrefs picks them up. Email mailto:helloboy1979@gmail.com for payment info.If you received this, you know Ive got the skills.