सभी की सहभागिता से ही हो सकता है गौमाता का संरक्षण संवर्धन-राजेश दवे
गायों के संरक्षण संवर्धन को लेकर राजेश दवे ने कहा कि गौ माता का संरक्षण संवर्धन सभी की सहभागिता से ही हो सकता है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजेश दवे ने केंद्र सरकार से भी मांग की कि संस्कृति मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए, ताकि पालतू पशुओं का डाटा एकत्र किया जा सके। राजेश दवे ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि गौ माता के अलावा भैंस, हाथी, घोड़ा, ऊंट, भेड़, बकरी, गधा आदि की रक्षा के लिए तत्पर रहे। पालतू जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि गाय की संख्या लगातार घट रही है। जो कि चिंता का विषय है। पालतू जानवरों की रक्षा, सुरक्षा के लिए सभी की सहभागिता होनी चाहिए। धर्म को व्यवसाय ना बनाने की अपील भी की। पालतू जानवरों के संरक्षण संवर्धन को लेकर समाज में चेतना फैलाने का काम कर रहे राजेश दवे ने धर्म नगरी के संतों से भी गौमाता की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
2026-04-13












