माता वैष्णो देवी बाल विद्या मंदिर का कक्षा एक से पांच तक का परीक्षा परिणाम घोषित
परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों की मेहनत से शानदार रहा परिणाम-सुनील अरोड़ा
ज्वालापुर स्थित माता वैष्णो देवी बाल विद्या मंदिर के कक्षा एक से पाचंवी तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। परीक्षा में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जयदीप सेठी, जॉइंट सेक्रेटरी सुनील अरोड़ा, दिनेश कोचर, मनु गुलाटी, विद्यालय की प्रिंसिपल अर्चना गुलाटी एवं प्रविता पांडे ने छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं। संस्था के अध्यक्ष बी.पी.चौधरी एवं सेक्रेटरी हरीश मारवा ने भी फोन के माध्यम से विद्यालय परिवार, छात्रों एवं अभिभावकों को शानदार परीक्षा परिणाम की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ज्वाइंट सेक्रेटरी सुनील अरोड़ा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के प्रयास तथा छात्रों की मेहनत से परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। प्रधानाचार्य अर्चना गुलाटी ने सभी अतिथीयों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र ही कक्षा छह से नौवीं तक का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से विद्यालय को कक्षा 12वीं तक की मान्यता मिलने की पूरी संभावना है। जिससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और अधिक ऊंचा होगा।
2026-03-20











