कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हरीकीपैडी क्षेत्र में 20 भिक्षुकों के विरुद्द भिक्षुक अधिनियम के तहत अभियोग पँजीकृत कर कि गई कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन लगाम को सुगम बनाने हेतु दिये गये उक्त दिशा निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आज कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस टीमे गठित कर हरकी पैडी क्षेत्र में घाटो पर आने जाने वाले यात्रियो से जबरदस्ती भीख मांगते हुए एवं यात्रियों से बदसलूकी करने वाले
20 भिखारियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध भिक्षुक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है, सभी 20 भिखारियो को नियमानुसा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।












