कमलप्रीत अरोरा बनी रालोद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
हरिद्वार, 17 अप्रैल। उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल का विस्तार करते हुए रालोद की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने कमल प्रीत अरोरा को प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार की चौधरी सरिता देवी को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनीषा अहलावत ने कहा कि रालोद अपने नेता जयंत चौधरी के दिखाए सर्व समाज के अपने सन्देश को मजबूती से जनता के बीच पहुंचा रही है। मनीषा अहलावत ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत को शुभकामनायें देते हुए उन्हें उत्तराखंड की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। नवनियुक्त प्रदेशध्यक्ष कमल प्रीत ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में रालोद को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कमलप्रीत को बधाई और शुभकामनाएं दी।
2025-04-17













**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.