नेत्रहीनों की सेवा में जुटे कक्षा छह के छात्र अंश पेश कर रहे मानवता की मिसाल
नेत्रहीनों की सेवा में जुटे कक्षा छह के छात्र अंश मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। शिवलोक कॉलोनी निवासी समाजसेवी कमल खड़का के पुत्र अंश हरकी पैड़ी क्षेत्र में रहने वाले नेत्रहीन लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन कराते हैं और उनकी सेवा करते हैं। परीक्षाओं के बाद मिली छुट्टियों का उपयोग अंश ने समाजसेवा के लिए करने का निर्णय लिया। जहां अधिकांश बच्चे अवकाश का समय खेलने या घूमने में बिताते हैं, वहीं अंश जरूरतमंदों की सेवा को अपना कर्तव्य मानते हुए प्रतिदिन पिता के साथ उनके होटल पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में रहने वाले नेत्रहीनों को भोजन वितरित करते हैं। अंश के पिता कमल खड़का ने बताया कि अंश बचपन से ही सेवा कार्यों में रुचि रखते हैं। अंश का कहना है कि दूसरों की मदद करने से उन्हें आत्मिक खुशी मिलती है और आगे भी वह इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में अंश का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
2026-03-22











