कार्यकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने किया आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों का समर्थन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने रोशनाबाद स्थित जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों का समर्थन किया। आंगनवाड़ी कार्यत्रियों की मांगों का समर्थन करते हुए महंत शुभम गिरी ने कहा कि बेहद कम मानदेय पर काम कर रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही है। महंगाई के इस दौर में कम मानदेय पर घर परिवार चलाना संभव नहीं है। इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और मानदेय बढ़ाना चाहिए।
2026-04-10











