लघु व्यापारियों ने की मनसा देवी सीढ़ी मार्ग को खोलने की मांग
लघु व्यापार एसोसिएशन ने मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग खोलने और लघु व्यापारियों को दुकानें लगाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। गंगा वाटिका में आयोजित बैठक के दौरान लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि बीते वर्ष हुई दुर्घटना के बाद सीढ़ी मार्ग को बंद करने के साथ मार्ग पर संचालित लघु व्यापारियों की दुकानों को भी हटवा दिया गया था। दुर्घटना को 10 महीने बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक दुर्घटना की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। जोकि घोर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा करने के साथ श्रद्धालु मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर में दर्शन के लिए भी जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को खोला जाए। साथ ही उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में स्थित अन्य प्राचीन मंदिरों की तर्ज पर वन विभाग ईको विकास समिति का गठन करे और लघु व्यापारियों को दुकानें संचालित करने की अनुमति प्रदान करे। चोपड़ा ने बताया कि इस संबंध में ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री व वन मंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार के संचालन में आयोजित बैठक में बैठक में मनसा देवी व चंडी देवी पैदल मार्ग के लघु व्यापारियों के साथ कमल प्रताप चौहान, दयानंद, शशिकांत गोस्वामी, नीरज कुमार, लालचंद, विजय गोपाल, मोहनलाल, श्याम कुमार, वीरेंद्र, विनोद, मनीराम, चंदन रावत, जयसिंह बिष्ट, श्यामसुंदर राजपूत, राजेश कुमार, फूल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

5 Comments

  1. NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout everyday life.

  3. PurDentix is a revolutionary oral health supplement designed to support strong teeth and healthy gums. It tackles a wide range of dental concerns, including gum inflammation and tooth decay

  4. AquaSculpt is a high-quality metabolic support supplement created to help the body utilize fat more efficiently while maintaining steady

  5. GL Pro is a natural dietary supplement formulated to help maintain steady, healthy blood sugar levels while easing persistent sugar cravings.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *