नगर निगम ने शुरू की वेडिंग जोन के लाभार्थियों के लाईसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया
नगर निगम द्वारा विकसित किए गए तीन वेंडिंग जोन प्रथम ललतारो पुल चण्डी चौराहा मार्ग, भगत सिंह चौक सेक्टर-2 बैरियर और पुल जटवाड़ा वेंडिंग जोन के लघु व्यापारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लाईसेंस, विक्रय प्रमाण पत्र व परिचय पत्र आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नगर आयुक्त के निर्देशन में शुरू की गयी लघु व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया के तहत बुधवार को प्रथम वेंडिंग जोन ललतारो पुल चंडी चौराहा मार्ग के प्रांगण में नगर निगम द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लघु व्यापारियों से नए वित्तीय वर्ष के लाइसेेंस के लिए आवेदन लिए गए। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण किए जाने पर नगर आयुक्त नंदन कुमार आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे लघु व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। चोपड़ा ने कहा कि एचआरडीए की चौक चौराहों की सौंदर्यकरण योजना में वेडिंग जोन को शामिल किया जाए। इसके लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल के साथ एचआरडीए अधिकारियों से मिलकर वार्ता करेंगे। नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक शिव सिंह चौहान ने बताया कि वेंडिंग जोन के लाभार्थियों को नए वित्तीय वर्ष के लाइसेंस निर्गत करने की कार्रवाई के साथ अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई भी निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान फूल सिंह, श्याम कुमार, मोहनलाल, सचिन राजपूत, राजकुमार, भूपेंद्र राजपूत, रवि कुमार, सुमन गुप्ता, सुनीता चौहान, ओमप्रकाश, मनीष शर्मा, बालकिशन कश्यप, सुरेश, कांति आदि लघु व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *