हरिद्वार में पहली बार होगा “संन्यास पर महाशास्त्रार्थ”, सनातन पर उठेंगे तीखे सवाल,हरिद्वार में धर्म संसद जैसा माहौल, संन्यास पर होगी निर्णायक बहस

तीर्थनगरी हरिद्वार एक बार फिर धर्म और शास्त्र की गूंज से सराबोर होने जा रही है। कुंभ और अर्धकुंभ में होने वाली पारंपरिक शास्त्रार्थ सभाओं की कड़ी में इस बार एक विशेष और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।
शाम्भवी धाम में धर्म धुरंधर स्वामी आनंद स्वरूप भारती के सानिध्य में कल शाम 3 बजे एक भव्य शास्त्रार्थ सभा आयोजित होगी, जिसे भारत के इतिहास में अपने विषय के कारण पहली बार माना जा रहा है। इस सभा में देश-विदेश से आए विद्वान, संत और आचार्य हिस्सा लेंगे।
इस शास्त्रार्थ का मुख्य विषय वर्तमान समय में सनातन धर्म की स्थिति, संन्यास की परंपरा और अखाड़ों में संन्यासी बनने की प्रक्रिया पर केंद्रित रहेगा। खास तौर पर यह सवाल उठेगा कि संन्यासी कौन हो सकता है और कौन नहीं, साथ ही चतुर्वर्ण व्यवस्था और संविधान के नाम पर धर्म में हो रहे कथित हस्तक्षेप पर भी गहन चर्चा होगी।
स्वामी आनंद स्वरूप भारती ने कहा कि सनातन धर्म किसी अखाड़े, पीठ या व्यक्ति से नहीं, बल्कि शास्त्रों से संचालित होता है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों और जिज्ञासुओं से इस ऐतिहासिक शास्त्रार्थ में उपस्थित होकर शास्त्रीय ज्ञान के अमृत का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि समाज और धर्म के बीच चल रही बहसों को नई दिशा देने वाला भी साबित हो सकता है।
कल शाम 3 बजे होने वाली इस शास्त्रार्थ सभा में देश-विदेश के विद्वान, संत और आचार्य भाग लेंगे। मुख्य चर्चा इस बात पर होगी कि संन्यासी बनने की वास्तविक पात्रता क्या है और वर्तमान समय में इस परंपरा में क्या बदलाव आ रहे हैं। साथ ही चतुर्वर्ण व्यवस्था और संविधान के नाम पर धर्म में कथित हस्तक्षेप को लेकर भी बहस तेज होने की संभावना है।
धार्मिक गलियारों में इस आयोजन को लेकर उत्सुकता के साथ-साथ विवाद की आहट भी सुनाई दे रही है। अब देखना होगा कि यह शास्त्रार्थ सनातन परंपराओं को नई दिशा देता है या विवाद को और गहरा करता है।
शास्त्रार्थ के मंथन के बाद जो अमृत निकलेगा वह शास्त्र आदेश के रूप में आपके सम्मुख आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *