जन सहभागिता के तहत फैक्ट्री कर्मचारियों को यातायात नियमों से संबंधित दी गई जानकारिया,उप निरीक्षक यातायात रामवीर सिंह

आज यातायात पुलिस हरिद्वार में नियुक्त उप निरीक्षक यातायात रामवीर सिंह द्वारा सिडकुल स्थित सी एंड एस इलेक्ट्रिकल नामक फैक्ट्री में जन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात व जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों को यातायात के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें कंपनी के हेड अखिलेश्वर तिवारी व एच आर मोनू शर्मा तथा कंपनी के लगभग 40 कर्मचारी उपस्थित रहे। जिनको बिना हेलमेट वाहन न चलाना,

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, बिना नम्बर प्लेट वाहन न चलाना, विपरीत दिशा में वाहन न चलाना, स्टाप लाइन का उल्लघंन न करना, रेड लाइट का उल्लघंन न करना, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करना, ओवर स्पीड से वाहन न चलाना के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *