धार्मिक रीति रिवाजों के साथ सामाजिक सरोकारों में निर्णायक भूमिका निभा रही सर्व ब्राह्मण महासभा-पंडित सुरेश मिश्रा
हरिद्वार, 12 अगस्त। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 1989 से महासभा समाज हित में काम कर रही है। धार्मिक रीति रिवाज के अलावा सामाजिक सरोकारों में भी महासभा निर्णायक भूमिका निभा रही है। देश एवं विदेश में भी महासभा सक्रिय रूप से ब्राह्मण समाज के लिए काम कर रही है। पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि आरक्षण को लेकर ब्राह्मण समाज के प्रति सरकार को गंभीरता बरतनी चाहिए। राजस्थान की तर्ज पर 8 लाख से कम आय वाले ब्राह्मण समाज के लोगों को आरक्षण का लाभ दिया जाए। देश की अन्य जातियां भी आरक्षण का लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि विशेष कर मंदिरों में पूजा पाठ का कार्य कर रहे पंडितों की आर्थिक स्थिति खराब है।

सरकार को उनकी आर्थिक स्थिति पर भी नजर डालनी चाहिए। ब्राह्मण समाज सदैव धार्मिक रीति रिवाज एवं परंपराओं का निर्वहन करने में अपना योगदान बेहतर तरीके से प्रदान करता है। नवंबर माह में हरिद्वार में आयोजित किए जा रह अधिवेशन में ब्राह्मण समाज की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया जाएगा। अधिवेशन में उत्तराखंड के मंदिरों में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने मुद्दा प्रमुख होगा। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द ब्राह्मण समाज की मांगों को लेकर भेंट वार्ता किए जाने की घोषणा भी की। महासभा के कार्यों में तेजी लाने के लिए उन्होंने पदाधिकारियों की घोषणा करते अरूणा शर्मा को महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष, पंडित पदम प्रसाद सुवेदी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पंडित कपिल शर्मा को छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष एवं महंत शुभग गिरी को प्रदेश प्रवक्ता शुभम, पंडित हितेश गौड़ को संस्कृति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष डा.राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा लगातार समाज की एकता एवं हितों में काम कर रही है। सामाजिक धार्मिक क्रियाकलाप महासभा के माध्यम से किए जा रहे हैं। ब्राह्मण समाज सदैव ही धार्मिक रीति रिवाज एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ब्राह्मण समाज की एकता बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अध्यनरत बच्चों के लिए 85 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए महासभा योगदान देगी। नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता महत शुभम गिरी एवं छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने कहा कि महासभा के हितों में काम किया जाएगा। संस्कृत शिक्षा के लिए प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया जाएगा इस दौरान अरुणा वशिष्ठ, रचना शर्मा, डा.संध्या शर्मा, अरुणा शर्मा, नीलम मिश्रा, रचना शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरानं नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया।












Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.