स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिक्षा और संस्कारों पर जो जोर दिया है, वह हमारे समाज के विकास और उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके जन्मदिवस पर इस प्रकार का समारोह और संत समाज के शिक्षा और सेवा क्षेत्र में योगदान का वर्णन उनकी विचारधारा की महानता को दर्शाता है।

श्री जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मदिवस के मौके पर संत महापुरुषों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान गंगा पूजन, रूद्राभिषेक, हवन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षा को महत्व देने की आवश्यकता है। शिक्षा समाज के लिए बेहद जरूरी है। अच्छी शिक्षा से ही युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है और देश को ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने उन संस्थाओं को भी साधुवाद दिया जो शिक्षा के लिए प्रयास कर रही है। कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है तो शिक्षा जरूरी है। शिक्षित समाज ही देश को प्रगति की ओर अग्रसर कर सकता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करने के साथ संत समाज शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सूर्यकांत धस्माना, राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, मकबूल कुरेशी, अंजू द्विवेदी, मेयर किरण जैसल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, डा.संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, डा.दिनेश पुंडीर, सतीश गुजराल आदि ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *